निदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के निदेशक प्रसार शिक्षा डा.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 05:00 PM (IST)
निदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण
निदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जगन्नाथ उरांव ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कृषि विज्ञान केंद्र में चल रही योजनाओं से भी अवगत हुए। कार्यों की समीक्षा की गई। डा. उरांव ने सूकर पालन इकाई का निरीक्षण करते हुए सूकर प्रजनन में आई रुकावट को दूर करने के लिए नर सूकर में परिवर्तन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे बीज उत्पादन में दलहन, तेलहन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने किसानों के लिए मौसम में बदलाव के कारण अनिवार्य कृषि तकनीक को प्रचारित करने का भी सुझाव दिया। कृषि प्रक्षेत्र में फलदार पौधे लगाने का निर्देश दिया। उन्नत पौधशाला निर्माण के लिए वैज्ञानिकों को निर्देशित किया। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पीली हल्दी, काली हल्दी के प्रत्यक्षण की सराहना की। इस मौके पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से आए पशु वैज्ञानिक डा. भूषण, कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के वरीय वैज्ञानिक डा. श्रीकांत सिंह, मृदा वैज्ञानिक डा. विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी