चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराए

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को काठसल्ला गांव के पास वाहन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 06:24 PM (IST)
चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराए
चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराए

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को काठसल्ला गांव के पास वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ बंगाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि 31 जुलाई को भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के सामने से बिहार के अमरपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। चार अगस्त को ब्रजेश ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाइक व चोर की तलाश में छापेमारी भी की जा रही थी। काठसल्ला गांव में वाहन जांच के दौरान बंगाल के राजग्राम आंभुआ निवासी आसादुल शेख और केबिन शेख को रोका गया। बाइक से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया। कागजात दिखाने में आनाकानी करने पर पुलिस को शक हुआ। दोनों से कड़ी पूछताछ की गई। जबाव संतोषप्रद नहीं मिलने के कारण दोनों को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चोरी की बाइक से कहीं जा रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी