हर मोर्चे पर विफल हो रही हेमंत सरकार
जागरण टीम पाकुड़ राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हरेक मोर्चे पर विफल रही है। सरका
जागरण टीम, पाकुड़: राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हरेक मोर्चे पर विफल रही है। सरकार की विफलता के कारण किसान, मजदूर, व्यवसायी, आदिवासी, मूलवासी सभी परेशान है। उक्त बातें बुधवार को लिट्टीपाड़ा में धरना कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने कही। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार जनता को ठगने वाला गठबंधन साबित हुआ है। धरना के बाद 13 सूत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल के नाम बीडीओ संजय कुमार को बाबूधन मुर्मू के अगुवाई में सौंपा गया। मौके पर जिला महामंत्री जामु मरांडी, राम मंडल, पूर्वी क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष तरुण साह,गणेश मंडल, सहदेव साहा ,खितिस साहा, सुनील ठाकुर, सत्यनारायण साहा समेत क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष उपस्थित थे। बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
महेशपुर (पाकुड़): स्थानीय जन समस्याओं से संबंधित 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को डाक बंगला परिसर में भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष साधन ठाकुर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष साधन ठाकुर, जिला मंत्री शीला रानी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह, नरेन साह, पूर्व मंत्री देवीधन बेसरा, समीर मंडल, सुखेन घोष, रतन साह, मनोज चौबे, बिजय भंडारी, अमित अग्रवाल, सुकुमार मिश्रा, तमाल चंद्र बनर्जी, देवराज तिवारी समेत अन्य भाजपा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। घोषणाओं की सरकार पाकुडि़या (पाकुड़) : प्रखंड परिसर में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत की अगुवाई में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार का एक वर्ष पूरा होने को है। इस सरकार ने अपने लंबे चौड़े वायदों और कोरे घोषणाओं के साथ जो सपने दिखाए थे उसे टूटते देर नहीं लगी । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश उग्रवाद की चपेट में आ चुका है। पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने कहा कि प्रदेश में बिचौलिया हावी है। भाजपाइयों ने सरकार से पंचायत चुनाव की घोषणा अविलंब करने, बालू घाटों की नीलामी अविलंब करने, सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग की है। बाद में एक शिष्टमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मौके पर तपन मंडल, हृदयानंद भगत, बृजमोहन चौबे, योगेश टुडू, बर्शन टुडू, लाल मोहम्मद अंसारी, तबरेज अंसारी, मुख्तार अंसारी, अरुण दास, उमाशंकर सिंह, शंकर दास, बाबूचंद भगत, नरेश साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे । गरीब विरोधी सरकार हिरणपुर(पाकुड़):14 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के निकट एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी को ज्ञापन सौंपा। धरना में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह ने बताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान सूबे की सरकार असफल साबित हो रही है। यह गरीब विरोधी सरकार है। धान की खरीद लैंपस के माध्यम से अविलंब शुरू किया जाए। कोविड-19 के कारण बेरोजगार हुए मजदूरों को रोजगार दिया जाए, सभी प्रकार के पेंशन का लाभ गरीबों को दिया जाए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साहा, खुदीराम साहा, रामजी साहा, कामेश्वर दास, जयंत मंडल, रामेश्वर तुरी, काजल मंडल, दारिक मंडल, प्रदील सिंह, पंकज मिश्रा, राम सेन आदि उपस्थित थे। अमड़ापाड़ा(पाकुड़): पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निकट बुधवार को मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पंचायत चुनाव की घोषणा अविलंब करने, बालू घाटों की नीलामी सुनिश्चित करने तथा नीलामी प्रक्रिया पूरी होने तक स्थानीय निर्माण के लिए स्थानीय लोगों को बालू उठाने की छूट देने की मांग की गई। मौके पर दानियल किस्कु, विजय भगत, प्रफुल्ल पाल, शैलेन्द्र प्रसाद, ललन भगत, विजय कुमार, श्याम सुंदर पंडित, संजय कुमार, नितेश कुमार आदि मौजूद थे।