....जोड़... प्रखंडों में सादगी व भाईचारे से मना त्योहार

जागरण टीम पाकुड़ मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद सभी प्रखंडों में सादगी के साथ म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:07 PM (IST)
....जोड़... प्रखंडों में सादगी व भाईचारे से मना त्योहार
....जोड़... प्रखंडों में सादगी व भाईचारे से मना त्योहार

जागरण टीम, पाकुड़ : मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद सभी प्रखंडों में सादगी के साथ मनाया गया। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए अधिकतर लोगों ने अपने परिवार के बीच ही त्योहार मनाया।

हिरणपुर : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को बकरीद मनाया। हिरणपुर खास, हाथकाठी, कमलघाटी, दराजमाथ, तोड़ाई, मोहनपुर, रामाकुडा, बाबूपुर, बड़तल्ला, धोवाडांगा, मंझलाडीह आदि जगहों में लोगों ने अपने -अपने घरों व मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरी तरह पालन किया गया। जामा मस्जिद हिरणपुर के मौलाना इस्माइल मजाहिरी ने बताया कि हर वर्षो की तरह इस वर्ष भी बकरीद मनाया गया। कोविड को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। चांद की 10 तारीख को बकरीद मनाया जाता रहा है।

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। पर्व को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में कोरोना के कारण सीमित संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने शरीरिक दूरी का पालन करते हुए मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की। उधर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। जगह- जगह पुलिस प्रशासन तैनात थे।

पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड में बकरीद त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर बुधवार की सुबह मुसलमानों ने पाकुड़िया,मोंगलाबान्ध, लकड़ापहाड़ी, राजपोखर, पलियादहा, डोमनगड़िया , फुलझींझरी आदि ग्राम में अपने-अपने घरों में बकरीद की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी । इस दौरान इमामों और मौलानाओं ने अल्लाह के प्रति समर्पण, विश्व प्रेम और क्षमा का संदेश दिया । बताया गया कि यह पर्व विश्व प्रेम, भाईचारे, त्योग और सेवा भाव का संदेश देता है।

chat bot
आपका साथी