किसानों को बताया गया खेती का नया तरीका

जागरण टीम लिट्टीपाड़ा/हिरणपुर/अमड़ापाड़ा (पाकुड़) जिले के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:09 PM (IST)
किसानों को बताया गया खेती का नया तरीका
किसानों को बताया गया खेती का नया तरीका

जागरण टीम, लिट्टीपाड़ा/हिरणपुर/अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : जिले के लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर व अमड़ापाड़ा प्रखंड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल पर कर्मशाला आयोजित हुई। कृषि निरीक्षक पंचानंद साहू ने कर्मशाला का उद्घाटन किया। कर्मशाला में किसानों को नवीनतम पद्धति से खेती करने का तरीका बताया गया। कृषि निरीक्षक ने किसानों को कृषि विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसानों के लिए कृषि ऋण मुहैया कराया जा रहा है। 90 फीसद अनुदान पर पंप सेट दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सामान्य निधि योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, क्रेडिट कार्ड योजना, मृदा स्वास्थ कार्ड, बीज उपचार सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा किसान उन्नत तकनीकी से खेती कर आत्मनिर्भर बन सकते है। इस मौके पर रामेश्वर मुर्मू, मुसलुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों किसान व कृषक मित्र उपस्थित थे। हिरणपुर : एनएफएसएम चित्तरंजन सिंहा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर बीइओ सूर्या मालतो, बीपीआरओ राजेश कुमार रमण आदि उपस्थित थे।

अमड़ापाड़ा : प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने किसानों को खेती से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक अरविद कुमार राय, बीसीसीओ अभय कुमार, सुमन कुमार दास, देवचंद्र सोरेन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी