पौधारोपण को आंदोलन बनाने की जरूरत

संवाद सहयोगी पाकुड़ आज के परिप्रेक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम को आंदोलन बनाने की जरूरत ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:24 PM (IST)
पौधारोपण को आंदोलन बनाने की जरूरत
पौधारोपण को आंदोलन बनाने की जरूरत

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : आज के परिप्रेक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम को आंदोलन बनाने की जरूरत है। यह मानव जीवन के साथ साथ पूरे इको सिस्टम के लिए जरूरी है। यह बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कही। वह दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन से प्रेरित होकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सदर प्रखंड के गंधाईपुर मंडल अंतर्गत गोपीनाथपुर में पौधारोपण कर रहे थे।

कहा कि हरेक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाबरी पाल, अनिकेत गोस्वामी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीपल, वट व फलदार पौधे लगाए। इसके पूर्व अमर शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। शाबरी पाल ने कहा कि मनुष्य जीवन व पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक-एक पीपल व वट वृक्ष लगाने व उसकी सुरक्षा का संकल्प ले। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। मानव होने के नाते सभी लोगों की जिम्मेवारी है, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पौधे को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा गया है, वास्तव में पेड़ नहीं होते तो धरती पर जल जीवन ही नहीं होता। इस कार्यक्रम में सुशील साह, तौफीक राज, रामकृष्ण मंडल, विशाल मंडल, राहुल मंडल, भजन मंडल, वासुदेव मंडल, बिल्टू मंडल, तोयलौंग मंडल, पिकी मंडल, ऋषि मंडल आदि मौजूद थे। पेड़-पौधों को नहीं काटे,जंगल को उजड़ने से बचाए

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन को आगे बढ़ाते हुए जिला योजना पदाधिकारी चंद्रभूषण तिवारी ने पुराना समाहरणालय परिसर में गुरुवार को पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। पेड़-पौधा की धड़ल्ले से कटाई के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना मनुष्य को करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पेड़-पौधों को नहीं काटे। जंगल को उजड़ने से बचाए। जंगल नहीं होंगे तो इंसान भी नहीं रह पाएगा। इसलिए जंगलों को हर हाल में सुरक्षित रखने की जरूरत है। जंगल न सिर्फ इंसानों के लिए जरूरी है बल्कि पशु पक्षियों के लिए भी जंगल का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधा को सिर्फ लगाकर अपनी जिम्मेवारी पूरा नहीं करें। बल्कि उसकी अच्छी तरीके से देखभाल भी करना जरूरी है। वर्तमान परिवेश में काफी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। पेड़-पौधा से लोगों को आर्थिक लाभ भी हो सकता है। उन्होंने आनेवाली पीढ़ी के लिए पेड़-पौधा लगाने व उसे सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही पाकुड़ को हरा-भरा रखने व स्वच्छ रखने की आह्वान लोगों से किया है। इस दौरान पीपल का पौधा लगाया गया ।इस अवसर पर यूआइडी डीपीओ रितेश कुमार, गोपाल प्रसाद, शंकर मुर्मू, जिला विकास शाखा के प्रधान सहायक समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी