तुष्टीकरण के खिलाफ आंदोलन होगा तेज

संवाद सहयोगी पाकुड़ विधानसभा घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:37 PM (IST)
तुष्टीकरण के खिलाफ आंदोलन होगा तेज
तुष्टीकरण के खिलाफ आंदोलन होगा तेज

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : विधानसभा घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरुद्ध भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शहर के बिरसा चौक पर बुधवार देरशाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा जाने के दौरान पुलिस ने रोका एवं कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर मारकर लहूलुहान किया गया। कार्यकर्ता और विधायकों पर पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। कहा कि झारखंड के भ्रष्ट हेमंत सरकार लाठी-डंडे की सरकार के विरोध में पुतला जलाया गया। तुष्टीकरण के खिलाफ आंदोलन और तेज होगा। गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा का संघर्ष आगे और भी जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, हिसाबी राय, विवेक वर्मन, सुमन चौधरी, संजय भगत, पंकज कुमार साह, बापी बर्मन, सुब्रतो दे,अजीत रविदास, सदानंद रजवार, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित,असीम मंडल, अक्षय पांडेय, विक्रम मिश्रा ,कुंदन सिंह, सपन कुमार दुबे, पिका पटेल, अजय भगत , श्रीकांत भाई माली,धर्मेंद्र भगत ,रतन साह सुमित चौबे, विष्णु कुमार, दीपक साह आदि उपस्थित थे।

-----------------

भाजपाइयों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

पाकुड़ : झारखंड सरकार के तुष्टीकरण नीति और रांची में भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को भाजपाइयों ने रवींद्र चौक पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि सरकारी की तानाशाही है। यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में किया गया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार लाठी-डंडे की सरकार है । जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने अपने आवास पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। इस मौके पर नगर महामंत्री पार्थ रक्षित,असीम मंडल, ईवरण सिंह गुजराल, रवि शंकर झा, सुरजीत यादव, अजय भगत, राजा साह, तारक भगत, कुंदन सिंह, गणेश रजक थे।

पाकुड़िया: लाठीचार्ज कर राज्य के जनता की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया गया। यह बातें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा ने कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष विजय भगत, ओबीसी मंडल अध्यक्ष नरेश साह, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुकलाल मिर्धा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रवण भगत,माना साह आदि थे।

chat bot
आपका साथी