पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपित फरार

संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के चटरा पहाड़ गांव में गुरुवार की रात विजय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:38 PM (IST)
पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपित फरार
पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपित फरार

संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के चटरा पहाड़ गांव में गुरुवार की रात विजय देहरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पहाड़ीन (37 वर्ष) को झाड़ू से वार कर मार डाला। पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित भाग निकला। मृतका के भाई सुनील कुमार देहरी ने विजय देहरी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के भाई सुनील ने बताया कि जीजा विजय देहरी व लक्ष्मी पहाड़ीन के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। विजय करीब एक वर्ष पूर्व गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शीतपहाड़ी गांव की एक महिला के साथ दूसरी शादी कर ली है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरु हुआ। गुरुवार कीे रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच विजय ने झाड़ू से लक्ष्मी के कान पर वार कर दिया। इससे लक्ष्मी जमीन पर गिर पड़ी तथा कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपित विजय भाग निकला। पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी