कालाजार उन्मूलन के लिए करें सामूहिक प्रयास

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) कालाजार उन्मूलन की दिशा में मिलकर कार्य करने की जरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:11 AM (IST)
कालाजार उन्मूलन के लिए करें सामूहिक प्रयास
कालाजार उन्मूलन के लिए करें सामूहिक प्रयास

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़): कालाजार उन्मूलन की दिशा में मिलकर कार्य करने की जरूरत है। कालाजार उन्मूलन की दिशा में अब तक जिला में बेहतर काम हुआ है। सरकार कालाजार उन्मूलन के लिए सतत प्रयासरत है। यह बातें उपायुक्त वरूण रंजन ने हिरणपुर में कही। उन्होंने हिरणपुर प्रखंड के जामपुर गांव में हरी झंडी दिखाकर आइआरएस छिड़काव कार्य का शुभारंभ किया।

उपायुक्त ने कहा कि कालाजार के खात्मे के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ जन प्रतिनिधि व समाज के लोगों को आगे आकर सहयोग करना होगा। पूर्व में जिले में 76 प्रतिशत पूर्ण रूप से छिड़काव किया गया था। 19 प्रतिशत आंशिक व नौ प्रतिशत घरों में नहीं किया गया था। इस बार शत प्रतिशत घरों में छिड़काव किया जाना है। कालाजार मरीज के इलाज को लेकर सरकार छह हजार रुपये उपलब्ध करा रही है। इस रोग के उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन प्रयासरत है। किसी भी गांव में कालाजार मरीज पाए जाने पर गांव के एक किलोमीटर जोन में जागरूकता अभियान चलाकर स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन अवश्य लें।

डीडीसी अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि कालाजार के लक्षण पाए जाने पर तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने कहा कि बालू मक्खी से यह बीमारी फैलती है। यह मिट्टी व फूस के घरों के अंदर अंधेरे व दरारों में रहता है। इसलिए सभी को अपने -अपने घरों के अंदर छिड़काव कार्य कराना आवश्यक है। जामपुर गांव के मिस्त्री बास्की के घर से स्कावर्ड टीम के सदस्यों ने छिड़काव कार्य का शुभारंभ किया गया। यह एक सितंबर तक चलेगा। इसको लेकर प्रखंड में चार स्कावर्ड टीम का गठन कर कार्य में लगाया गया है। इस मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, पीसीआइ के मो.अनीस अंसारी, केयर इंडिया के विक्रम राणा, उज्ज्वल रविदास , पंचायत सचिव अजित हेम्ब्रम , जामु मरांडी आदि थे।

chat bot
आपका साथी