सभी रखें कानून की जानकारी

ानून की जानकारी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कानून की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। यह बातें पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:43 PM (IST)
सभी रखें कानून की जानकारी
सभी रखें कानून की जानकारी

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़): कानून की जानकारी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कानून की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। यह बातें पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने कही। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को हिरणपुर बाजार के निकट जबरदहा पंचायत भवन में आयोजित चलंत लोक अदालत शिविर को संबोधित कर रहे थे। पैनल अधिवक्ता ने बताया कि कानून की जानकारी रहने से कभी भी कठिनाई नहीं होगी। बिजली बिल, पारिवारिक विवाद आदि से संबंधित किसी प्रकार के मामले को लेकर आप सीधे न्यायालय में आवेदन दें। आपको पूर्ण सहयोग के साथ न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज साइबर अपराध, डायन प्रथा, दहेज उत्पीड़न के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसमें लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। परिवार में सास-बहू का रिश्ता यदि मां पुत्री जैसा हो जाए तो विवाद कभी भी नहीं हो पाएगा। वहीं बीपीआरओ केसी दास ने प्रखंड में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेंशन आदि की जानकारी दी। इस मौके पर प्राधिकार के सहायक नासिर कमर, मुखिया जोगेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी