जोएल बनें अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि

जागरण संवाददाता पाकुड़ पाकुड़ विधायक ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अनुसूचित जनजाति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:05 PM (IST)
जोएल बनें अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि
जोएल बनें अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : पाकुड़ विधायक ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोएल मुर्मू को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, जिला सचिव कृष्णा यादव ने रविवार को उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने जोएल को नियुक्त पत्र भी दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जोएल कांग्रेस के कर्मठ नेता हैं। वह सक्रिय रहकर पार्टी का काम करते रहे हैं। मंत्री ने उन्हें विधायक प्रतिनिधि बनाया है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति भी कांग्रेस का भरपूर सहयोग करेंगे। नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि जोएल ने कहा कि मंत्री ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अनुसूचित जाति-जनजाति के बीच कांग्रेस का प्रचार करूंगा, ताकि वह हमसे जुड़ सके। उन्होंने कहा कि वह विधायक प्रतिनिधि बनकर काफी खुश है। उन्होंने मंत्री, जिलाध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर जिला सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, कान्हू हांसदा, अर्जुन मड़ैया, बड़का मरांडी, आनंद टुडू, लखन हेंब्रम, देवीलाल मुर्मू, हिगई सोरेन, सुभाष टुडू, चुनका हांसदा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी