पौधारोपण से अधिक जरूरी है उसकी सुरक्षा

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन कार्यक्रम के तहत गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:30 PM (IST)
पौधारोपण से अधिक जरूरी है उसकी सुरक्षा
पौधारोपण से अधिक जरूरी है उसकी सुरक्षा

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हिरणपुर थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी अमित तिवारी एसआइ पुनीत कुमार गौतम, विवेक कुमार दुबे, एएसआइ राम कुमार मेहता ने थाना परिसर में अलग-अलग स्थानों पर आम, शीरिश आदि के पौधे लगाए।

एसडीपीओ ने कहा कि दैनिक जागरण की यह पहल काफी सराहनीय है। इस अभियान से धरा को हरा बनाने में मदद होगा। हर किसी को वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़-पौधा से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है। कोरोना काल में पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। लोगों को ऑक्सीजन का महत्व समझ में आ गया है। पेड़-पौधे लगाना क्यों जरूरी है यह भी लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हरे पेड़ से ही हमें शुद्ध हवा मिलती है। पर्यावरण स्वच्छ रहता है। सभी को संकल्प के साथ पौधारोपण करना चाहिए। सभी थाना प्रांगण में 20-20 पौधे लगाने का निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण से अधिक जरूरी है उसकी सुरक्षा। इसलिए बच्चों की तरह उसका पालन-पोषण करें। इस मौके पर थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी