कांग्रेसियों ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

जागरण संवाददाता पाकुड़ जिलाध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:24 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:24 PM (IST)
कांग्रेसियों ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा
कांग्रेसियों ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : जिलाध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित गंधाईपुर, तारानगर, इलामी, दुबराजपुर, मदनमोहनपुर, शाहपुर, नया आमतल्ला, पोड़ाबगान, मेनकापाड़ा, गगनपहाड़ी, रामचंद्रपुर, बेलडांगा, गुलदाहा सहित अन्य गांवों का जायजा लिया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ के कारण किसानों व आमजनों को काफी नुकसान हुआ है। धान और पटसन को काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मदद ली जाएगी। सरकार के पास भी रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि समय पर किसानों को मदद मिल सके।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, शाहीन परवेज, जिला सचिव असलम अंसारी तथा कृष्णा यादव, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, फरमान अली, मंसूर शेख, देबू विश्वास, जमीदार शेख आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी