मांगों के समर्थन में जलसहिया ने दिया धरना

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)झारखंड प्रदेश ग्राम जल सहिया संगठन के तत्वावधान में मंगलवार अपनी सूत्री मांगों को लेकर जलसहियाओं ने प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 09:28 PM (IST)
मांगों के समर्थन में जलसहिया ने दिया धरना
मांगों के समर्थन में जलसहिया ने दिया धरना

संवाद सूत्र अमड़ापाड़ा (पाकुड़):झारखंड प्रदेश ग्राम जल सहिया संगठन के तत्वावधान में मंगलवार अपनी सूत्री मांगों को लेकर जलसहियाओं ने प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अगुवाई झारखंड प्रदेश ग्राम जल सहिया संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत स्वर्णकार ने किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आशा देवी ने की। धरना के बाद ्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल, राज्य सरकार, विधानसभा अध्यक्ष, विभागीय मंत्री व सचिव को अपना मांग पत्र सौंपा।

इनकी मांगों में 24 अगस्त से पूर्व से बकाया व नियमित मानदेय का भुगतान करने, श्रम विभाग के सचिव - रांची से मानदेय निर्धारित कर मानदेय दिए जाने , ग्रामीण क्षेत्र के कार्य योजनाओं में राज्य के सभी पंचायतों के ग्रामों के कुल 32620 जल सहिया के अधिकृत हस्ताक्षर की अनुमति देने, सभी जल सहिया को पांच लाख रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान करने, आदि शामिल है। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव किरण बाला हांसदा, पाकुड़ जिलाध्यक्ष मीणा देवी जायसवाल, संगठन सदस्य हेलेना हेमंती हेम्ब्रम,जल सहिया मालती मरांडी, अनिता किस्कू, शांति देवी, शिला टुडू, राजमुनि हेंब्रम, मरियम मुर्मू आदि थीं।

chat bot
आपका साथी