दिवंगत चिकित्सक दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ. म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:57 PM (IST)
दिवंगत चिकित्सक दी गई श्रद्धांजलि
दिवंगत चिकित्सक दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ. मनोज गोहलोत के निधन पर शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक सभा की गई। इसमें सिविल सर्जन डॉक्टर आरडी पासवान, बीडीओ उमेश मंडल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सिविल सर्जन ने कहा कि डॉ. गहलोत के निधन से पूरा महकमा मर्माहत है। उनकी कमी को कोई पूर नहीं कर सकता। शोकसभा के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों की आंखों में आंसू छलक पड़े।

बताते चलें कि महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ मनोज गोहलोत बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित थे। स्वजन उन्हें पटना रिम्स इलाज के लिए ले गए थे। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान वे कोरोना से जंग हार गए और उनका निधन हो गया। उन्होंने लगभग 18 साल तक महेशपुर वासियों की सेवा की। शोक सभा में डॉक्टर सुजाता सिंह, डॉ. रवींद्र नाथ, डॉ. विकास कुमार, शैलेश कुमार, ज्योतिष पासवान, आनंद राज आर्या, अजय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी