ध्वज पूजन के साथ आरएसएस का गुरु दक्षिणा उत्सव

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) बरमसिया गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:37 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:37 PM (IST)
ध्वज पूजन के साथ आरएसएस का गुरु दक्षिणा उत्सव
ध्वज पूजन के साथ आरएसएस का गुरु दक्षिणा उत्सव

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): बरमसिया गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव मना। कार्यक्रम में पाकुड़ के आए हुए संघ के राजकुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवा ध्वज का विधिवत पूजन किया गया।

उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राज कुमार ने कहा कि गुरू दक्षिणा कार्यक्रम स्वयंसेवकों के प्रमुख उत्सवों में से एक है। इस दक्षिणा से संघ के सभी प्रकल्प व संगठन का संचालन होता है। कहा कि संघ का भगवा झंडा ही सर्वमान्य है। सूर्य की लालिमा के प्रतीक के रूप में भगवा ध्वज शक्ति एवं समर्पण का भाव को उजागर करता है। जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए गुरू का होना अत्यंत आवश्यक है। अन्यथा मनुष्य दिशाहीन हो जाता है। मौके पर स्वयंसेवक बप्पी दास, अविनाश कुमार नाग, लालू दे, मोतुला दत्ता, विमल नाग, राम कुमार दास, शोष्टि दास, चंदन नाग, दुलाल नाग, कंचन नाग समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी