संघर्ष कर आगे बढ़े, सफलता जरूर मिलेगी

मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिज ने मंगलवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहसपुर के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का करियर काउंसलिग किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:46 PM (IST)
संघर्ष कर आगे बढ़े, सफलता जरूर मिलेगी
संघर्ष कर आगे बढ़े, सफलता जरूर मिलेगी

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिज ने मंगलवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहसपुर के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का करियर काउंसलिग किया। थानेदार ने छात्र-छात्राओं को कैरियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने का तरीका भी बताया। थाना प्रभारी ने बच्चों को बताया कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। लक्ष्य निर्धारित करना होगा। लक्ष्य के अनुसार मेहनत करने पर सफलता कदम चूमेगी। दुनिया में कोई काम कठिन नहीं है। संघर्ष कर मुकाम हासिल किया जा सकता है। साइबर अपराध पर जागरूक करते हुए थानेदार ने बच्चों को बताया कि फ्राड काल से बचें। नया नंबर से फोन कर प्रलोभन देने पर समझ जाएं कि उनसे ठगी का प्रयास किया जा रहा है। जागरूकता से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी होगी। साइबर अपराध से बचने के लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इस मौके पर एसआइ सचिन लकड़ा, अनुरंजन कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी