धोखे से हड़प ली आवास योजना की राशि

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) रामपुर निवासी निमान लाल मुर्मू के खाते से तीन लोगों ने पीए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 12:55 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 12:55 AM (IST)
धोखे से हड़प ली आवास योजना की राशि
धोखे से हड़प ली आवास योजना की राशि

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : रामपुर निवासी निमान लाल मुर्मू के खाते से तीन लोगों ने पीएम आवास योजना के 81 हजार 800 रुपये निकाल लिया। सभी आरोपित के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामला वर्ष 2020 के सितंबर माह का है। निमान ने स्वयंसेवक लोतीबाड़ी गांव निवासी प्रमेश सहित तीन अज्ञात के खिलाफ बुधवार को धोखाधड़ी कर राशि हड़पने का मामला दर्ज कराया है।

लाभुक निमान ने बताया कि उनके बैंक खाते में पीएम आवास का 81 हजार 800 रुपये था। वर्ष 2020 के सितंबर माह में स्वयंसेवक प्रमेश छक्कूधारा गांव के तीन लोगों के साथ घर पर आया। प्रमेश ने कहा कि तीनों प्रखंड कार्यालय में काम करते हैं। पीएम आवास की राशि निकासी के लिए अंगुठे का निशान देना होगा। उसकी बातों में आकर अंगुठे का निशान दे दिया। इसके बाद 27 सितंबर 2020 को 31800, नौ मई 2021 को 10 हजार, 10 मई 2021 को 10 हजार, 11 मई को 10 हजार, 12 मई को 10 हजार तथा 14 मई को 10 हजार रुपये की निकासी कर ली। 18 मई 2021 को खाता अपडेट कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। लाभुक ने यह भी बताया कि तीनों का चेहरा देखने पर पहचान लेंगे। तीनों व्यक्ति ने स्वयंसेवक के सहयोग से जालसाजी की। उन्होंने कहा कि राशि के अभाव में अभी तक घर नहीं बन पाया। पीएम आवास योजना के लाभुक ने स्वयंसेवक सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी