फ्लॉप रहा जनता दरबार, नहीं पहुंचे फरियादी

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पाकुड़िया के प्रखंड सभागार में बुधवार को लगा जनता दरबार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:30 PM (IST)
फ्लॉप रहा जनता दरबार, नहीं पहुंचे फरियादी
फ्लॉप रहा जनता दरबार, नहीं पहुंचे फरियादी

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पाकुड़िया के प्रखंड सभागार में बुधवार को लगा जनता दरबार एक बार फिर फ्लाप रहा। इस बार भी यहां ग्रामीण नहीं पहुंचे। इसके कारण जनता दरबार अपने मकसद में सफल नहीं हो सका। दरअसल प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार के निर्देश पर जनता दरबार लगता है। इससे ग्रामीण विभिन्न कार्यालयों की चक्कर लगाने के बजाय अपनी समस्या का ऑनस्पॉट समाधान करा सकें।

पाकुड़िया में बुधवार को भी जनता दरबार का हश्र पिछले जनता दरबार की तरह रहा। इस बार भी ग्रामीणों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली रही। गिने चुने फरियादी ही जनता दरबार में पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। इस बार के जनता दरबार में एक भी स्टाल नहीं लगाया गया था और ना ही सभी विभाग के पदाधिकारी या प्रतिनिधि ही मौजूद थे। कुल मिलाकर यहां जनता दरबार की खानापूर्ति ही की गई।

उपप्रमुख अर्चना देवी ने कहा कि जनता दरबार का प्रचार प्रसार गांवों में नहीं है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगाए जा रहे जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्या का ऑनस्पॉट समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकतर मामलों में ग्रामीणों का आवेदन जमा ले लिया जाता है। जनता दरबार में मुख्य रूप से उपप्रमुख अर्चना देवी, बीपीओ ट्विंकल चौधरी, पशुपालन पदाधिकारी सुनील टोप्पो, अंचल निरीक्षक गैब्रियल मुर्मू, आपूर्ति पदाधिकारी राजेश केरकेट्टा, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, कई जनसेवक, पंचायत सचिव, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी