पांच लोगों ने मिलकर एक को पीटा, जख्मी

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) घर में पत्थर फेंकने के विवाद में रविवार को रोलाग्राम गां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 05:15 PM (IST)
पांच लोगों ने मिलकर एक को पीटा, जख्मी
पांच लोगों ने मिलकर एक को पीटा, जख्मी

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : घर में पत्थर फेंकने के विवाद में रविवार को रोलाग्राम गांव में पांच लोगों ने मिलकर जसमुद्दीन मियां की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जसमुद्दीन ने सोमवार की देर शाम अनवर अंसारी, हजीरन नेशा, गुलफराज अंसारी, अरबाज अंसारी, शाहीनाज खातून के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित ने बताया कि घटना के दिन कुछ बच्चे बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान एक बच्चा अनवर अंसारी के छत पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद पांचों व्यक्ति हाथ में रड व सब्बल लेकर मेरे पास आया और झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद धक्का-मुक्की शुरू कर दिया। लोहे के रड से मेरे उपर हमला कर दिया। उक्त सभी लोगों ने मिलकर घर का सारा सामान भी नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी