12वीं में असफल छात्रों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता पाकुड़ जैक की ओर से शुक्रवार को घोषित 12वीं के परिणाम में असफल छ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:48 PM (IST)
12वीं में असफल छात्रों ने किया प्रदर्शन
12वीं में असफल छात्रों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : जैक की ओर से शुक्रवार को घोषित 12वीं के परिणाम में असफल छात्रों ने शनिवार को राज प्लस टू स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जैक के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने परिणाम पर सवाल उठाते हुए असफल छात्रों को पास करने की मांग की। असफल छात्रों ने इस संबंध में एक आवेदन विद्यालय के प्राचार्य को सौंप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा छात्रों को बताया गया कि परीक्षा परिणाम को लेकर जैक द्वारा एक कोषांग का गठन किया गया है। उस कोषांग में संपर्क करें। साथ ही हमलोग अपने स्तर से बातचीत कर रहे हैं। मौके पर मौजूद दर्जनों में आकांक्षा कुमारी, जागृति कुमारी, श्वेता सिंह, रवि रंजन ने बताया कि कोविड-19 के कारण विद्यालय बंद था। पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह से प्रभावित हुई थी। जैक द्वारा बिना परीक्षा लिए ही परिणाम घोषित किया गया है। परंतु परिणाम देखा जाए तो बहुत सारे छात्र छात्राओं को फेल कर दिया गया है। जबकि हम लोगों ने परीक्षा को लेकर काफी मेहनत किया था. जैक के द्वारा जो कोषांग गठित किया गया है उसका नंबर भी नहीं लग रहा है। ऐसे में हम छात्रों की यह मांग है कि फेल सभी छात्रों को पास किया जाए। वहीं राज्य प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छह अगस्त तक समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी