ग्रामीण क्षेत्र में बढेंगी सुविधाएं : आलमगीर

जागरण संवाददाता पाकुड़ झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करेगी। सर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:21 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:21 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्र में बढेंगी सुविधाएं : आलमगीर
ग्रामीण क्षेत्र में बढेंगी सुविधाएं : आलमगीर

जागरण संवाददाता, पाकुड़: झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करेगी। सरकार के गठन के बाद जिस रफ्तार से विकास का काम होना चाहिए था वह नहीं हो सकता है। इसकी मुख्य वजह कोविड महामारी रही है। राज्य में अब विकास की रफ्तार बढ़ी है। क्षेत्र में विकास के कई काम किए जा रहे है। धीरे धीरे लोगों की सभी आकांक्षाएं पूरी होगी। उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के दौरा के दौरान मनिरामपुर में कही। उन्होंने नवादा में भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

आलमगीर आलम ने कहा कि चुनाव के समय लोगों में चिता थी कि आने वाले दिनों में क्या होगा वे लोग कहा रहेंगे। आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी। आलमगीर ने कहा कि लोग क्षेत्र में परिवर्तन व विकास चाहते हैं। पाकुड़ प्रखंड में 60 साल के ऊपर के चार हजार महिला व पुरुष को वृद्ध पेंशन स्वीकृत किया जाएगा। सबको पैसा मिलेगा। राज्य में न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंत्री को बुके देकर कांग्रेस नेता हाजिकुल आलम व तस्लीम आरिफ ने स्वागत किया।मंत्री ने गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया। जिलाध्यक्ष उदय लखमानी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

---------------

डेढ साल बाद लगी मवेशी हाट संवाद सूत्र, महेशपुर(पाकुड़):जिले के महेशपुर प्रखंड का मवेशी हाट शनिवार को फिर से शुरू हो गई। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुब वदूद की मौजूदगी में शुरू हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने इसके लिए सांसद विजय हांसदा व विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मवेशी हाट को करीब डेढ़ साल पहले रघुवर सरकार ने पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए हाट को बंद करा दिया गया था। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े किसान व कारोबारी इसे शुरू कराने की मांग कर रहे थे। सांसद विजय हांसदा भी कई बार रोजगार का हवाला देकर हाट शुरू करने की मांग करते रहे हैं। पशु हाट के बंद रहने से मवेशी रखने वाले परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए थे।मौके पर झामुमो के अनारुद्दीन मिया, मोहम्मद नसीम, पप्पू अंसारी, बुदल यादव, सनाउल हक, पुटूश शेख, हालीम शेख, पिकू शेख, जाकिर मिया समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी