नेतृत्व विकास से ही विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था होगी सुदृढ़

जिले के आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा वरीय शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षकों को आदर्श विद्यालयों का विकास एवं छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संबंधित विशेष जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:55 PM (IST)
नेतृत्व विकास से ही विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था होगी सुदृढ़
नेतृत्व विकास से ही विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था होगी सुदृढ़

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिले के आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा वरीय शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षकों को आदर्श विद्यालयों का विकास एवं छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संबंधित विशेष जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षक राज प्लस टू के प्रधानाध्यापक विलास प्रसाद यादवेंदु ने आदर्श विद्यालय के शिक्षकों को नेतृत्व विकास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के नेतृत्व विकास से ही विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। नई शिक्षा प्रणाली का उपयोग कर रूपांतरित, विद्यालय विकास योजना सहित आठ महत्वपूर्ण बिदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक विलास प्रसाद यादवेंदु,वंदना सिंह व बबिता गोस्वामी सहित आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी