मुश्किल भरा सफर इस राह में

महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल हो गई है। अधिकारियों का ध्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:35 PM (IST)
मुश्किल भरा सफर इस राह में
मुश्किल भरा सफर इस राह में

महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल हो गई है। अधिकारियों का ध्यान टूटी-फूटी सड़कों पर नहीं है। छक्कूधारा से देवीनगर गांव तक जाने वाली सड़क बेहद ही खराब है। यह सड़क करीब 11 किलोमीटर लंबी है। इस राह में मुश्किल भरा सफर है।

छक्कूधारा गांव के नसीम अंसारी, अनायत मियां, इजाजुल अंसारी, मेराज अंसारी, कालू राय समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। छोटे-बड़े वाहनों का भी आवागमन होता है, लेकिन सड़क मार्ग पर बने गहरे गड्ढों की वजह से आम राहगीरों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

------

सड़क जर्जर के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी को सूचित किया जाएगा। जर्जर सड़क को दुरुस्त करने पर विचार किया जाएगा।

दिलीप कुमार महतो, बीडीओ, महेशपुर

chat bot
आपका साथी