श्रद्धालुओं ने किया महागौरी का दर्शन

संवाद सहयोगी पाकुड़ चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप महागौरी का श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:24 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:24 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने किया महागौरी का दर्शन
श्रद्धालुओं ने किया महागौरी का दर्शन

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप महागौरी का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मंगलवार को शहर ठाकुरबाड़ी, चैती दुर्गा मंदिर छोटी अलीगंज, दुर्गा मंदिर दुर्गा कॉलोनी राज हाई रोड़ सहित अन्य देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की गई। कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष जाप व प्रार्थना की। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मां दुर्गा का दर्शन किया। महाअष्टमी को देवी मंदिरों व पूजा मंडपों में लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ गायब थी। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा को लेकर इस बार सभी मंदिरों में भक्तों की उपस्थिति काफी कम थी। मंदिरों व पूजा मंडपों में सरकार गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन किया जा रहा है। पूजा मंडपों में नियमानुसार डाला चढ़ाया गया। भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। सभी पूजा मंडपों में सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई थी।

chat bot
आपका साथी