कृषि विज्ञान केंद्र में अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मुफ्त में धान का बीज दिए जान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:16 PM (IST)
कृषि विज्ञान केंद्र में अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन
कृषि विज्ञान केंद्र में अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मुफ्त में धान का बीज दिए जाने के नाम पर 50 रुपये प्रति लाभुक से कथित रूप से अवैध वसूली का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर नारेबाजी की। जयसेन बेसरा ने बताया कि जब से महेशपुर में कृषि विज्ञान केंद्र बना है तब से यहां के किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा है। यह किसानों को लूटने का केंद्र है। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान के तरफ से किसानों को मुफ्त में धान का बीज देने का प्रावधान है। परंतु कृषि विज्ञान के कर्मियों द्वारा किसानों को धान के बीज देने के नाम पर 50 रुपये कर के प्रति लाभुक से अवैध वसूली किया जा रहा है। रसीद मांगने पर लाभुकों को भगा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अवैध वसूली की जानकारी उनको मिलने पर भाजपा मंडल के संदीप भगत, बीरबल प्रसाद मंडल, गोपाल भगत, साधन ठाकुर, सुकुर मियां, सुनिल मुर्मू, विजय प्रसाद के साथ मामले की जानकारी लेने को पहुंचे तो यह जानकारी सही निकली। उन्होंने आरोप लगाया है कि कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के मिलीभगत से ही किसानों को लूटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से अवैध वसूली से संबंधित जानकारी लेने पर कृषि विज्ञान केंद्र के कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सटीक उत्तर नहीं दिया।

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि अवैध वसूली की मामला बिल्कुल गलत है। किसानों से टोकन राशि के लिए 50 रुपये लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी