साप्ताहिक लॉकडाउन का दिखा व्यापक असर

जागरण टीम पाकुड़ कोविड 19 का चेन तोड़ने को लेकर झारखंड सरकार द्वारा घोषित सा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:11 PM (IST)
साप्ताहिक लॉकडाउन का दिखा व्यापक असर
साप्ताहिक लॉकडाउन का दिखा व्यापक असर

जागरण टीम, पाकुड़ : कोविड 19 का चेन तोड़ने को लेकर झारखंड सरकार द्वारा घोषित साप्ताहिक लॉकडाउन का रविवार को व्यापक असर देखा गया। शनिवार यानि 19 जून को संध्या चार बजे से दवा, स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप व दूध की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद हो गई। बेवजह घर से निकलने पर पाबंदी लगाने के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने में मानसून का भी योगदान रहा। दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से भी लोग घर से नहीं निकले। शहर के हाटपाड़ा, गांधी चौक व रेलवे फाटक पर हमेशा सुबह से ही जाम का नजारा दिख जाता था, लेकिन रविवार सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। इधर, संपूर्ण लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर बेरोकटोक बाइक, ऑटो चलती रही। कुछेक लोग बेवजह घर से बाहर भी निकले। पुलिस दिनभर गश्ती करती रही। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर का जायजा लिया। लिट्टीपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन का असर देखने को मिला। बाजार की सभी दुकानें बंद थी। नियम की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरती। थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने दुकानों को बंद कराया। हिरणपुर : संपूर्ण लॉकडाउन असरदार रहा। हिरणपुर बाजार सहित ग्रामीण इलाके की दुकानें बंद थी। कुछ स्थानों पर दुकानें खुली थी जिसे पुलिस प्रशासन ने बंद कराया। यात्री वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। डांगापाड़ा, मोहनपुर, बड़तल्ला आदि गांवों की कुछ दुकानें खुली रही। दुकानदार शटर गिराकर दुकानदारी की। बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने क्षेत्र का जायजा लिया। महेशपुर : संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान रविवार को प्रखंड मुख्यालय की अधिकांश दुकानें खुली रही। दुकानदारों ने नियमों का खुलकर उल्लंघन किया। शनिवार शाम चार बजे से ही लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। इसके बावजूद दुकानदारों पर कोई असर नहीं देखा गया। पाकुड़िया : कोरोना का चेन को तोड़ने के लिए एक दिन का संपूर्ण लॉकडाउन का काफी असर देखा गया। पेट्रोल पंप और दवा दुकानों को छोड़कर पाकुड़िया में सभी दुकानें सुबह से ही स्वत: स्फूर्त बंद हो गई। बीडीओ मिथलेश कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी किरण डांग एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता पाकुड़िया बाजार का जायजा लिया। अमड़ापाड़ा : लॉकडाउन को लेकर रविवार को अमड़ापाड़ा की सभी दुकानें बंद रही। शनिवार को ही पुलिस प्रशासन द्वारा माइकिग कर संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया था। दवा दुकानों को छोड़कर शनिवार शाम चार बजे के बाद से ही सभी दुकानें बंद हो गई।

chat bot
आपका साथी