हिम्मत से कोरोना को हराया, अब ड्यूटी पर डटी

गणेश पांडेय पाकुड़ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना योद्धा समर्पित भाव से सेवाएं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:50 PM (IST)
हिम्मत से कोरोना को हराया, अब ड्यूटी पर डटी
हिम्मत से कोरोना को हराया, अब ड्यूटी पर डटी

गणेश पांडेय, पाकुड़ : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना योद्धा समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। इन्हीं में से एक नर्स हैं संगीता डोली मुर्मू। वह उप स्वास्थ्य केंद्र नबीनगर में ड्यूटी के दौरान पॉजिटिव हो गई थी। हिम्मत नहीं हारी। होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी। इसके बाद वह फिर से अपनी ड्यूटी पर जाने लगी। मोबाइल टीम में शामिल होकर सदर प्रखंड के कई गांवों में लोगों को टीका लगा रही है।

संगीता सुबह ही बेटा-बेटी को छोड़कर घर से निकल पड़ती है। कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर उसे टीका लगा रही है। संगीता पॉजिटिव मरीजों की सेहत, खानपान का ध्यान रखने के साथ हीआवश्यक परामर्श द्वारा मरीजों का मानसिक मनोबल भी समय-समय बढ़ाती हैं। संगीता कहती है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। हिम्मत से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र नबीनगर में टीकाकरण के दौरान पॉजिटिव हो गई थी। घर में रहकर सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना को मात दे दी। अब मोबाइल टीम के साथ काम कर रही हूं।

---

स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ा रही है मनोबल

संगीता डोली मुर्मू वर्तमान में मोबाइल टीम में शामिल है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव घुमकर लोगों को टीका लगा रहे हैं। संगीता टीम में शामिल अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल भी बढ़ा रही है। हौसला अफजाई कर रही है। संगीता अपने सहयोगियों से कहती है कि स्वयं सावधानी बरतें। कोरोना स्वत: भाग जाएगा।

-------

चार दिन बाद ही आई निगेटिव रिपोर्ट

संगीता डोली मुर्मू का पॉजिटिव रिपोर्ट 25 अप्रैल को आई थी। इसके बाद वह होम क्वारंटाइन में चली गई। चार दिन तक घर में रही। चार दिन बाद जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आ गई। संगीता कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले चुकी थी। यही कारण है कि चार दिन बाद ही उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। संगीता का कहना है कि वैक्सीन के कारण ही जल्दी कोरोना को मात दे दी।

chat bot
आपका साथी