पाकुड़ में मिले छह पॉजिटिव, आठ लौटे घर

जागरण संवाददाता पाकुड़ जिले में गुरुवार को छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उपायुक्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:18 AM (IST)
पाकुड़ में मिले छह पॉजिटिव, आठ लौटे घर
पाकुड़ में मिले छह पॉजिटिव, आठ लौटे घर

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : जिले में गुरुवार को छह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड -19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव चार पुरुष एवं दो महिला है। तीन पॉजिटिव मंडलकारा पाकुड़, एक महेशपुर एवं दो लिट्टीपाड़ा प्रखंड का रहने वाला है। सभी का उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। मिले नए छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की कुल संख्या 49 हो गई है।

गुरुवार को जिले के कोरोना के 08 मरीजों ने बीमारी को मात देते हुए जिदगी की जीत हासिल की। इन सभी मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। आज आई रिपोर्ट में आठ मरीज निगेटिव पाए गए है। रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने कोविड मैनेजमेंट सेंटर एएनएम हास्टल पाकुड़ से आठ मरीजों को क्रमवार एंबुलेंस में बैठाकर उनके घर भेज दिया। बुधवार को भी आठ मरीजों ने कोरोना को मात देते हुए जिदगी की जंग जीत ली थी।

chat bot
आपका साथी