शहरवासियों को रोज मिले पानी

नगर परिषद के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेष कुमार यादव ने शनिवार की शाम सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास इस्लामपुर में मुलाकात की। मंत्री और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच करीब आधे घंटे तक शहर के विकास को लेकर मंत्रणा हुई। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM (IST)
शहरवासियों को रोज मिले पानी
शहरवासियों को रोज मिले पानी

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : नगर परिषद के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेष कुमार यादव ने शनिवार की शाम सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास इस्लामपुर में मुलाकात की। मंत्री और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच करीब आधे घंटे तक शहर के विकास को लेकर मंत्रणा हुई। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यपालक पदाधिकारी ने मंत्री को अवगत कराया कि सबसे पहले शहरवासियों के लिए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। प्रयास रहेगा कि एक भी दिन जलापूर्ति बाधित नहीं रहे। इसके लिए संबंधित सभी कर्मियों को निर्देश भी दिया जा चुका है। शहरी सुंदरीकरण पर चर्चा की गई। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहरी के सुंदरीकरण के दिशा में भी काम किया जाएगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए मैदान तैयार किया जाना है। इसके लिए हरिणडांगा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वार्ता की गई है। अगर प्रधानाध्यापक एनओसी दे देते हैं तो हरिणडांगा उच्च विद्यालय मैदान को खूबसूरत बनाया जाएगा। शहरी क्षेत्र के बच्चे इस मैदान में प्रतिदिन अभ्यास करने या खेलने पहुंचेंगे। लाइटिग व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहर के सभी मुहल्ले में लाइटिग व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में बनने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की गई है। इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मोहल्ले में शिविर लगाकर लाभुकों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं मकान बनाएं। बिचौलिया को मकान नहीं बनाने दें। इधर, मंत्री आलमगीर आलम ने निर्देश दिया कि शहर के सुंदरीकरण में कोई कमी नहीं रहे। शहरवासियों को नियमित पानी मिले। इसके लिए सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दें। मंत्री ने कहा कि पेयजलापूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले तमाम लोगों को सुविधा मुहैया कराएं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, सचिव कृष्णा यादव, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी