केरमा गांव में दीवार से दबकर बच्ची की मौत

संवाद सूत्र अमड़ापाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के केरमा गांव में मंगलवार की देर शाम अपने घर पर खेल रही बुधनी पहाड़िन (05) के उपर दीवार गिर जाने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। संवाद सूत्र अमड़ापाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के केरमा गांव में मंगलवार की देर शाम अपने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:18 PM (IST)
केरमा गांव में दीवार से दबकर बच्ची की मौत
केरमा गांव में दीवार से दबकर बच्ची की मौत

संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के केरमा गांव में मंगलवार की देर शाम अपने घर पर खेल रही बुधनी पहाड़िन (05) के उपर दीवार गिर जाने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतका के पिता गांदे पहाड़िया ने बताया कि घर के बाहर बच्ची खेल रही थी। तभी अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर पड़ी। बुधनी दीवार के अंदर दब गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बुधनी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परंतु रास्ते में ही बुधनी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को बीडीओ निशा कुमारी सिंह, सीओ सफी आलम, बीपीआरओ कार्तिक चंद्र भगत, राजस्व

उपनिरीक्षक सीताराम महतो, पंचायत सचिव ईशाक अंसारी, पाड़ेरकोला मुखिया दीपा

मालतो केरमा गांव पहुंच मृतका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने मृतका के परिजनों को कंबल, चावल और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी