प्रवासी मजदूरों को महेशपुर-लिट्टीपाड़ा बार्डर पर रोका

जागरण संवाददाता पाकुड़ विभिन्न प्रदेशों से बस में सवार होकर आ रहे मजदूरों को महेश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:15 AM (IST)
प्रवासी मजदूरों को महेशपुर-लिट्टीपाड़ा बार्डर पर रोका
प्रवासी मजदूरों को महेशपुर-लिट्टीपाड़ा बार्डर पर रोका

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : विभिन्न प्रदेशों से बस में सवार होकर आ रहे मजदूरों को महेशपुर-लिट्टीपाड़ा बार्डर पर रोक दिया गया। बस में सवार मजदूरों का अलग-अलग स्वास्थ्य टीम ने स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद सभी प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों को नजदीकी क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। 14 अप्रैल तक स्वस्थ्य रहने के बाद उनलोगों को घर जाने की इजाजत दी जाएगी। प्रवासी मजदूरों को प्रशासन की ओर से बिस्किट व पानी उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया गया।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार शाम को सभी वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया था कि जिले की सभी सीमाओं को पूर्णत: सील कर दें। बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों सहित अन्य लोगों का जिले में प्रवेश नहीं करने देना है। बॉर्डर पर ही रोककर मेडिकल जांच कराने और कम से कम 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रखने का निर्देश दिया था।

chat bot
आपका साथी