भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

संवाद सहयोगी पाकुड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए रविवार को देश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 09:26 PM (IST)
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए रविवार को देश को संबोधित किया। मन की बात का सीधा प्रसारण भाजपाइयों ने आनलाइन मोबाइल के माध्यम से सुना। इसमें प्रधानमंत्री ने अनेक प्रसंगों को रखा गया।

पीएम ने कहा कि सोमवार को जन्माष्टमी का महापर्व है। जन्माष्टमी का यह पर्व यानी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व है। नटखट कन्हैया से लेकर विराट रूप धारण करने वाले कृष्ण तक, शास्त्र साम‌र्थ्य से लेकर शस्त्र साम‌र्थ्य वाले कृष्ण तक। ऐसे कई विषयों के संबंध में मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्रवीण सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साहा, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता आदि कई कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर टेलीविजन के माध्यम से मन की बात को सुना। वही बूथों पर ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत, नगर महामंत्री पार्थ रक्षित के नेतृत्व में नगर मंत्री प्राची चौधरी, नगर कोषाध्यक्ष राजा साह, नगर उपाध्यक्ष पिका पटेल, रतन भगत, गणेश रजक, अजय भगत, सोहन मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।

chat bot
आपका साथी