भाजपा ने किया मूर्तिकार को सम्मानित

महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को भाजपा की ओर से कालीभषान स्थित एक होटल में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:07 PM (IST)
भाजपा ने किया मूर्तिकार को सम्मानित
भाजपा ने किया मूर्तिकार को सम्मानित

जागरण टीम,पाकुड़ : महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को भाजपा की ओर से कालीभषान स्थित एक होटल में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, जिला कार्यक्रम प्रभारी विवेकानंद तिवारी, नगर कार्यक्रम प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, जिला परिषद के कार्यकारी प्रधान बाबूधन मुर्मू, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

जिला परिषद के कार्यकारी प्रधान ने कहा आज देश आत्मनिर्भरता की दिशा में चल पड़ा है। हुनर का विकास कर हरेक व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है। कार्यक्रम प्रभारी ने स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। गोष्ठी के दौरान नेताओं ने स्थानीय राजापाड़ा के मूर्तिकार सुनील कुमार एवं विनय कुमार को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र उपहार देकर सम्मानित किया।

बाइक रैली से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक :

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक से गांधी चौक होते हुए सिदो-कान्हू पार्क तक बाइक से भ्रमण किया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अमृत पांडे, शबरी पाल, पार्वती पासवान, अजीत रविदास, असीम मंडल, सपन कुमार दुबे, पिका पटेल, मनोरमा देवी, अजय भगत, मोहन सरकार, श्रीकांत भूमाली, चंदन सिंह, राजा साह, संजीत मुखर्जी, विक्रम मिश्रा, कुंदन सिंह, गणेश रजक, रतन भगत, सविता रविदास, प्रकाश जयसवाल ,सुमित चौबे, सुमित भास्कर, कमला देवी, साधना ओझा, राम दुलारी देवी, चरण राय, अमित कुमार, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल हुए।

जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

हिरणपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हिरणपुर में मनाई गई। मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बापू अहिसा के पुजारी थे। सत्य और अहिसा को लेकर बापू के विचार व आदर्श ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। इस मौके पर अनिमेष तिवारी, मोहन लाल साह, अजय सिंह, नाथ रवानी, राहुल तिवारी, शंकर सिंह, चेतन सिंह, गोलू तिवारी, गोरभकुमार, शंकर प्रसाद आदि थे।

chat bot
आपका साथी