किसानों के हित का चितन करती है भाजपा : वेणी

संवाद सहयोगी पाकुड़ भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शहर के कालीभासान स्थित एक होटल में बु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:05 PM (IST)
किसानों के हित का चितन करती है भाजपा : वेणी
किसानों के हित का चितन करती है भाजपा : वेणी

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शहर के कालीभासान स्थित एक होटल में बुधवार को जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर किसान मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा की गई। पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित पर विचार एवं उनके समस्याओं को हल करने काम करती है। किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे राशि भेजने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। वहीं किसानों को बीज एवं फसल मुफ्त में कैसे मिले इस पर भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता चितन करने में लगे रहते हैं। पाकुड़ जिला में किस प्रकार खेती वाले जमीन को किसानों से ले लिया जाता है और उस जमीन पर माइनिग की जाती है। जिससे वह जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। इस पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो किसान मोर्चा आने वाले समय में आंदोलन करने को बाध्य होगी। बैठक में नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह,अक्षय पांडे,विक्रम कुमार मिश्रा, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, राजा साह,जीतू सिंह ई भा उपस्थित थे।

-----

कुंदन बने भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष

बुधवार को नगर किसान मोर्चा की घोषणा की गई। इसमें सर्वसम्मति से भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुमित चौबे अभिषेक गुप्ता, नगर महामंत्री केशव चंद्र मिश्रा, प्रकाश जयसवाल, किसान मोर्चा नगर मंत्री रंजना देवी, सुमित भास्कर, नगर कोषाध्यक्ष छोटन भगत, किसान मोर्चा नगर प्रवक्ता बृजेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी नंदन रविदास, सोशल मीडिया प्रभारी कन्हाई रजक, आईटी सेल प्रभारी कुंदन झा तथा कार्यसमिति सदस्य के रूप में अनीता देवी, मोती शेख, राजेश गुप्ता के नामों की घोषणा की गई।

chat bot
आपका साथी