मारपीट में दो का सिर फोड़ा, दो आरोपित धराए

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) हाथकाठी गांव में खाली मकान की सफाई के दौरान मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:30 PM (IST)
मारपीट में दो का सिर फोड़ा, दो आरोपित धराए
मारपीट में दो का सिर फोड़ा, दो आरोपित धराए

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : हाथकाठी गांव में खाली मकान की सफाई के दौरान मंगलवार को गांव के ही सात लोग घर में घुसकर अनिता मंडल के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पति गोपाल मंडल तथा पड़ोसी विष्णु कुमार साहा के साथ भी मारपीट की गई। लोहे के रड से मारकर दोनों का सिर फोड़ दिया। महिला ने इस संबंध में नयन मंडल, राजन मंडल, अरविद मंडल, भीम मंडल, विष्णु मंडल, मनीष मंडल व बिट्टू मंडल के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नयन मंडल और मनीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता अनिता मंडल ने बताया कि हाथकाठी गांव में उसका दूसरा घर है। घर को किराए पर देते हैं। वर्तमान में घर खाली पड़ा हुआ था। बारिश के कारण घर में गंदगी फैला हुआ था। घटना के दिन सुबह में घर साफ कर रही थी। तभी नयन, राजन, अरविद, भीम, विष्णु, मनीष और बिट्टू अचानक मेरे घर में घुसकर मुझे गाली-ग्लोज देने लगा। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मेरे पति गोपाल मंडल तथा पड़ोसी विष्णु कुमार साहा बचाव करने पहुंचे। उक्त लोगों ने लोहे के रड से मारकर दोनों को जख्मी कर दिया। विष्ण की पत्नी से भी दु‌र्व्यवहार किया गया। उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। घटना के बाद सभी आरोपित भाग गए। घटना की सूचना हिरणपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नयन तथा मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी