सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद भी नहीं आई लोगों में जागरूकता

फोटो नंबर 21 पीकेआर 7

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 10:11 PM (IST)
सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद भी नहीं आई लोगों में जागरूकता
सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद भी नहीं आई लोगों में जागरूकता

संवाद सहयोगी, पाकुड़: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने 11 से 17 जनवरी तक जिले में जागरूकता अभियान चलाया। मकसद सड़क दुर्घटना के मामले में कमी लाना था। बावजूद लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता नहीं आई। लोग खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विभाग के अभियान का लोगों में कोई असर नहीं दिख रहा है। जिले में बिना हेलमेट के बाइक चलाना, बाइक पर ट्रिपल लोड चलना, तेज रफ्तार से वाहन को दौड़ाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना आम बात हो गई है। सरकारी कर्मचारी भी ट्रांफिक नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन चलाते हैं। शहर के कोर्ट परिसर, गोकुलपुर सहित अन्य जगहों पर प्रशासन ने वाहन की रफ्तार धीमी करने के लिए बोर्ड लगाया है। बावजूद चालक उक्त स्थलों में तेज रफ्तार से अपने वाहनों को दौड़ाते हैं। तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती रहती है। जिसे असमय लोगों की मृत्यु हो जाती है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में 15 लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 के जनवरी में सड़क दुघर्टना में सबसे अधिक 5 लोगों की जान गई है। हालांकि सरकारी आंकड़ों से इतर सड़क दुघर्टना में इससे अधिक लोगों की मौत हुई है।

जिले में कम उम्र के बच्चें भी सड़क पर तेज रफ्तार से वाहनों को चलाते हैं। इस कारण आए दिन सड़कों में दुघर्टना घटती रहती है। जिस कारण सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों में भय का मौहल देखा जाता है।

-------------------------------

वर्जन

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाया गया है। आगे भी पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। ट्रॉफिक नियमों के उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजीव रंजन

प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़

chat bot
आपका साथी