मेसर्स शर्मा समी को सौंपी नीलाम लकड़ी

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) वन विभाग कार्यालय परिसर में रखी गई नीलाम लकड़ी को मेसर्स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:23 PM (IST)
मेसर्स शर्मा समी को सौंपी नीलाम लकड़ी
मेसर्स शर्मा समी को सौंपी नीलाम लकड़ी

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : वन विभाग कार्यालय परिसर में रखी गई नीलाम लकड़ी को मेसर्स शर्मा समी नामक कंपनी को सौंप दिया गया। कंपनी के कर्मी सोमवार को 3500 घनमीटर लकड़ी अपने साथ ले गए। वन विभाग ने जब्त लकड़ियों की नीलामी छह माह पहले किया गया था। नीलामी का अधिकार गोड्डा महागामा के मेसर्स शर्मा समी ने हासिल किया था। कंपनी को 867000 रुपये जमा करना था। समय पर राशि जमा नहीं करने के कारण लकड़ियां वन विभाग कार्यालय परिसर में ही पड़ी थी। कंपनी ने सोमवार को राशि जमा करने के बाद लकड़ियों को उठाया। वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मी को पर 81 लाट लकड़ी सुपूर्द किया गया। इसमें चोडरा, आम, गमहार, सखुआ सहित अन्य प्रजाति की लकड़ी शामिल है। नीलामी की गई लकडि़यों को मापी कर कंपनी को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी