प्रशासन ने दिलाया जलजमाव से निजात

संवाद सूत्र महेशपुर(पाकुड़) ग्वालपाड़ा गांव के समीप जर्जर सड़क पर जल जमाव के कारण आवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:45 PM (IST)
प्रशासन ने दिलाया जलजमाव से निजात
प्रशासन ने दिलाया जलजमाव से निजात

संवाद सूत्र, महेशपुर(पाकुड़): ग्वालपाड़ा गांव के समीप जर्जर सड़क पर जल जमाव के कारण आवागमन में हो रही परेशानी की शिकायत पर शुक्रवार को जेसीबी के माध्यम से जल का निकासी करवाया। जल निकासी होने से स्थानीय लोग एवं राहगीरों ने राहत की सांस ली। ग्वालपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मुख्य सड़क जर्जर होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके थे। इसमें बारिश के कारण जल जमा होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी थी। इस समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व बीडीओ एवं सीओ से मिलकर जल निकासी की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को ग्वालपाड़ा गांव पहुंचकर पानी निकासी करवाया। बीडीओ उमेश मंडल ने बताया कि तत्काल जेसीबी के माध्यम से जल की निकासी करवा दी गई है। जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। सड़क किनारे मिट्टी के अंदर पाइप के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। तथा जर्जर सड़क पर तत्काल जलजमाव न हो इसके लिए पत्थर का डस्ट दिलवाकर सड़क के गड्ढों को भर दिया जाएगा। इस मौके पर सीओ रितेश जयसवाल, थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा, जेएसआइ शुभम कुमार सिंह, एएसआइ शिवानंद प्रसाद आदि थे।

chat bot
आपका साथी