पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपित

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) बिझामारा में 24 जुलाई को डायन के शक में महिला की हत्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपित
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपित

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : बिझामारा में 24 जुलाई को डायन के शक में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित लखीराम हांसदा को बाबूपुर से गिरफ्तार किया है। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित लखीराम ने फूल सोरेन को डायन बताते हुए रड से उसकी मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना के पहाड़पुर में भी छापेमारी की।

थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि आरोपित बाबूपुर गांव में अपनी मौसी के घर में छिपा हुआ था। पुलिस को भनक लगते ही बाबूपुर गांव में सुबह करीब छह बजे छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थी। लखीराम फूल के उपर डायन होने का शक करते हुए उनकी हत्या कर दी थी। पूर्व में भी लखीराम ने फूल को जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी