प्रेमिका को दगा देकर शादी रचाने वाला युवक, धराया

हिरणपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के केंदुआ निवासी राजकुमार मड़ैया ने शादी का झांसा देक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 10:17 PM (IST)
प्रेमिका को दगा देकर शादी रचाने वाला युवक, धराया
प्रेमिका को दगा देकर शादी रचाने वाला युवक, धराया

हिरणपुर (पाकुड़) : हिरणपुर थाना पुलि से प्रेमिका को दबा देकर शादी रचाने के आरोप में केंदुआ निवासी राजकुमार मड़ैया को गिरफ्तार किया है। उस पर पीड़ित युवती ने शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि दुमका में पीजी की पढ़ाई के दौरान राजकुमार से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। शादी करने का झांसा देकर राजकुमार ने सितंबर माह से शारीरिक संबंध बनाने लगा। तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाया। इसकी जानकारी राजकुमार के परिजनों को होने पर उनकी शादी साहिबगंज जिला में एक लड़की के साथ तय कर दी।

राजकुमार नौ दिसंबर को शादी रचाने की तैयारी में था। इसकी भनक लगते ही युवती ने सात दिसंबर को राजकुमार के घर पहुंची और हंगामा किया। इसके बाद युवती ने हिरणपुर थाना में राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसके हंगामा करने से राजकुमार की शादी टल गई।

इस दौरान पीड़िता को राजकुमार ने पीड़िता को समझाने का काफी प्रयास किया। उसने कहा कि साहिबगंज की लड़की से शादी करने दो, उसके बाद तुमसे भी शादी कर लेंगे। थाना प्रभारी बृजमोहन राम ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी