स्वस्थ पर्यावरण के लिए किया गया पौधारोपण

जागरण संवाददाता लोहरदगा दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत लोहरदगा जिले में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:41 PM (IST)
स्वस्थ पर्यावरण के लिए किया गया पौधारोपण
स्वस्थ पर्यावरण के लिए किया गया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को पौधारोपण किया गया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों ने आगे आकर स्वस्थ पर्यावरण के लिए संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया है। इसके तहत बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नीलोफर खुर्शीद की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। मौके पर शिक्षिका और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अनिता रानी, सुनीता स्टेल कुजूर, सुनीता टोप्पो, जेबा कौसर, सुरैया सबा, तहसीन सबा, प्रतिमा कुजूर, जीतवाहन उरांव, जितनी देवी आदि ने पौधारोपण किया। सभी ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया है। पर्यावरण की रक्षा करने को लेकर सभी ने नियमित रूप से पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने, दूसरे लोगों को प्रेरित करने और जीवन में पौधारोपण को एक संकल्प के रूप में शामिल करने की बात कही। शिक्षिकाओं ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा ही अपने शिक्षक से सीखने का प्रयास करता है, ऐसे में शिक्षकों का दायित्व बनता है कि वह पौधारोपण करते हुए अपने आप को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें। शहरी क्षेत्र के किस्को मोड़ स्थित गुरुकुल शांति आश्रम में आचार्य शरतचंद्र आर्य की अगुवाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी दुर्गा भगत ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को प्रेरित करने का काम किया। दुर्गा भगत ने कहा कि कोविड-19 के दौरान लोगों ऑक्सीजन की कमी को महसूस किया है। हमें आज पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना चाहिए। जिससे कि हम ऑक्सीजन की कमी की समस्या का सामना ना करें। कैरो उवि के के प्रधानाचार्य गणेश शास्त्री ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि हमें प्रकृति प्रदत संसाधनों का संरक्षण एवं सुरक्षा करनी चाहिए। शिक्षक रविद्र दत्ता ने कहा कि पेड़ है तो कल है। ऐसे में हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाएं और उन्हें सुरक्षित रखें। अभियान के दौरान अमलतास, महुगनी, आम, लीची, पपीता, तुलसी, नीम और एलोवेरा के पौधे शांति आश्रम परिसर में लगाए गए। छात्रा नेहा कुमारी ने भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया। आचार्य शरतचंद्र आर्य सहित अन्य आचार्यों ने भी विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व से रूबरू कराया।

chat bot
आपका साथी