मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने की जरूरत : राजीव

लोहरदगा में किशोरियों को प्रशिक्षण दियागया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:17 AM (IST)
मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने की जरूरत : राजीव
मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने की जरूरत : राजीव

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग व सेंटर फॉर कैटलाइजिग चेंज के संयुक्त तत्वावधान में 10-19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत शनिवार को हुई। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित सेंटर के प्रखंड समन्वयक राजीव कुमार ने कहा किशोर-किशोरियों को मानसिक रूप से स्वस्थ होने की जरूरत है। उन्होंने युवा मैत्री, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, यौन एवं प्रजनन में सुधार, चोट एवं हिसा को रोकना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके अलावे उपस्थित किशोर-किशोरियों को साफ-सफाई, आयरन, फोलिक एसिड दवा का उपयोग के बारे में बताया गया। सेंटर के कलस्टर समंवयक रेखा देवी ने किशोर-किशोरियों को बताया कि समय के साथ उनके शरीर में बदलाव होता है, उससे भयभीत नहीं होना है। वो एक शारीरिक प्रक्रिया है। उस स्थिति में नि:संकोच अपने अभिभावक को जानकारी दें। मौके पर सहिया जयफलीता लकड़ा, जुबेरा नाज सहित प्रखंड क्षेत्र के किशोर-किशोरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी