अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गई माता को विदाई

जागरण संवाददाता लोहरदगा नवरात्र के समापन विजयादशमी के त्योहार के उपरांत लोहरदगा जिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:16 PM (IST)
अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गई माता को विदाई
अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गई माता को विदाई

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : नवरात्र के समापन, विजयादशमी के त्योहार के उपरांत लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अश्रुपूर्ण नेत्रों से माता को विदाई दी गई। विधिपूर्वक जिले के विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा का विसर्जन किया। इससे पहले पुरोहितों द्वारा आरती और अन्य अनुष्ठान संपन्न कराए गए। जिले के अलग-अलग स्थानों में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिले के कुछ स्थानों में शुक्रवार को ही प्रतिमा का विसर्जन किया गया था। जबकि ज्यादातर स्थानों में शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले झूमते, गाते हुए श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन जुलूस, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। सभी की आंखें नम हो गई थी। सभी लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करते हुए माता से उनके परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से चिन्हित जलाशय में ही पूजा आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सभी लोगों से सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने को कहा गया था। सभी जलाशय में पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिससे की किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जलाशयों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरी निगरानी की जा रही थी। विसर्जन जुलूस के दौरान भी पुलिस बल के जवान साथ में चल रहे थे। माता की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई थी। नौ दिनों तक माता की आराधना करने के बाद जब विसर्जन का समय आया तो श्रद्धालु भावुक हो उठे। लोहरदगा जिले में शारदीय नवरात्र का त्योहार श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया।

chat bot
आपका साथी