इमाम-ए-हुसैन के बताए मार्ग पर चलें

सेन्हा प्रखंड के तोड़ार में मुहर्रम पर्व के मौके पर रविवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंजुमन इस्लामियां सेंरेगाहातु के तत्वावधान में तोड़ार में आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद के उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी एवं अंजुमन इस्लामियां के सचिव फिरोज राही शामिल हुए। इन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। मौके पर नप उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी ने कहा कि इमाम-ए-हुसैन को सदा बुलंद करना अच्छी बात है। इमाम-हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर समाज को बुलंदियों पर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए हमेशा बेहतर मार्ग अपनाकर समाज की सेवा करते रहना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:09 PM (IST)
इमाम-ए-हुसैन के बताए मार्ग पर चलें
इमाम-ए-हुसैन के बताए मार्ग पर चलें

सेन्हा : सेन्हा प्रखंड के तोड़ार में मुहर्रम पर्व के मौके पर रविवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंजुमन इस्लामियां सेंरेगाहातु के तत्वावधान में आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी एवं अंजुमन इस्लामियां के सचिव फिरोज राही ने फीता काटकर किया।

मौके पर अंसारी ने कहा कि इमाम-ए-हुसैन को सदा बुलंद करना अच्छी बात है। इमाम-हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर समाज को बुलंदियों पर पहुंचाएं। इस अवसर पर कर्बला मैदान में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता के साथ मेला का आयोजन किया गया। इसमें समाज के छोटे-बड़े लोग, युवा-युवती एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में अर्रु, उदरंगी, सेन्हा, तिगरा, किस्को, भंडरा, आनन्दपुर, चांदनी चौक, हिरही, उडुमुडू, बारीडीह, डांडू विभिन्न गांवों के 48 अखड़ा के सदस्यों ने भाग लिया। कर्बला मैदान में इमाम-ए-हुसैन की याद में या अली या हुसैन के नारे को भी बुलंद किया गया। साथ ही कर्बला में फातिहा भी पढ़ा गया। इस मौके पर अंजुमन इस्लामियां सेरेंगहातु के अध्यक्ष मनौवर अंसारी, सचिव आजम अंसारी, फिरोज राही, शाहिद अहमद बेलू अहमद, क्यूम मुबारक अंसारी, फिरोज कुरैशी, अफसर कुरैशी, नौशाद अंसारी, नेजामुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, सिकन्दर अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी