शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर जवान प्रतिबद्ध : एसपी

लोहरदगा में एसपी ने शांतिपूर्ण मतदान का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:35 PM (IST)
शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर जवान प्रतिबद्ध : एसपी
शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर जवान प्रतिबद्ध : एसपी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में पुलिस प्रशासन की सक्रियता काफी बढ़ चुकी है। जिले के सुदूरवर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में भी बिना किसी भय के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस के अभियान में खुद एसपी प्रियदर्शी आलोक जुट गए हैं। एसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों ने रविवार को सुदूरवर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में जोरदार ढंग से अभियान चलाया। इस क्रम में विभिन्न मतदान केंद्रों एवं कलस्टरों का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद सरकारी कर्मियों, जवानों और बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को एसपी ने आवश्यक निर्देश भी दिए। एसपी ने गांव में मौजूद आम लोगों से चुनाव से जुड़ी विभिन्न बिदुओं पर बात भी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से सहयोग भी मांगा। एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान को लेकर हर जवान प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं होगी। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या बल आने के बाद उन्हें क्षेत्र में भेज दिया गया है, ताकि जिले में निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया जा सके। यह चुनाव आम लोगों के अधिकार और उनके सपनों को पूरा करने का चुनाव है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान को लेकर प्रतिबद्धता जरूरी है। हर कोई निष्पक्ष और निर्भीक रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग ले। पुलिस प्रशासन सभी की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध रूप से काम कर रही है। एसपी ने अभियान के दौरान मक्का, करचा, मनहा, मुर्मू, खड़िया, देवदरिया, सीरम, रुपेद, माची, बारियातू, जोबांग और रिचुघुटा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। साथ ही जवानों और पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

chat bot
आपका साथी