खाटू को श्याम रंगीलो रे, खाटू को श्याम..

श्री श्याम का श्रृंगार और भक्ति की यह धारा सभी को अपने अविरल भक्ति और आस्था की धारा में बहा ले गई। ऐसा लग रहा था मानों श्री श्याम स्वयं धरा पर उतर आए हों।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:40 PM (IST)
खाटू को श्याम रंगीलो रे, खाटू को श्याम..
खाटू को श्याम रंगीलो रे, खाटू को श्याम..

लोहरदगा : श्री श्याम का श्रृंगार और भक्ति की यह धारा सभी को अपने अविरल भक्ति और आस्था की धारा में बहा ले गई। ऐसा लग रहा था मानों श्री श्याम स्वयं धरा पर उतर आए हों। लोहरदगा के जाने-माने व्यवसायी और समाजसेवी जुगल किशोर पोद्दार के आवास में 40वां श्री श्याम महोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं भक्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। श्याम महोत्सव में श्याम महाप्रभु का अलौकिक श्रृंगार कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया गया था। जो वातावरण को और भी भक्तिमय बना रहा था। संध्या बेला में कार्यक्रम की शुरुआत अशोक पोद्दार एवं उनकी धर्मपत्नी सत्यभामा पोद्दार द्वारा पूजा-अर्चना एवं श्याम अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर पूरे विधि-विधान, अनुष्ठान के साथ किया गया। इसके उपरांत सवामनी भोग लगाया गया। भजन-कीर्तन ने किया मदहोश : रांची से आए प्रसिद्ध भजन मंडली श्याम मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार की अगुवाई मे प्रसिद्ध भजन गायकों नेा रातभर अपने मधुर भजनों एवं भक्ति संगीत के माध्यम से पूरे श्याम दरबार में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया। भजन गायक धीरज बंका, चंद्रप्रकाश बागला, सुरेश पोद्दार, महेश शर्मा द्वारा अपने भजनों की गंगा में सभी को डूबकी लगाने पर मजबूर कर दिया गया। राजस्थानी भजन एवं धमाल से सभी श्याम भक्त नाचने पर मजबूर हो गए। मेरा श्याम आ जाता है मेरे सामने, सब झूमो-नाचो वह आने वाला है, खाटू को श्याम रंगीलो रे, खाटू को श्याम रंगीलो रे, देना हो तो दीजिए जन्म जन्म के साथ, श्याम-श्याम बोल तर जाएगा जीवन सफल तेरा हो जाएगा, मैं तो पसर-पसर खावा धोक श्याम थारो चरणों, किसने सजाया श्याम दरबार, बड़ा प्यारा लागे बड़ा सोना लागे, सांवरिया थारा कसकर पकड़ लेवा हाथ जैसे श्याम महाप्रभु को समर्पित भावपूर्ण एवं महिमा पर आधारित सुमधुर भक्ति गीतों को आकर्षक ढंग से पेश कर श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्जनों भक्ति गीतों की श्रृंखला श्याम प्रभु के चरणों में चढ़ाया गया। जुगल किशोर पोद्दार हुए सम्मानित :

श्याम महोत्सव का आयोजन लोहरदगा में 40 वर्षों से कराने पर श्याम मंडल रांची के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार द्वारा समाजसेवी जुगल किशोर पोद्दार को प्रतीक चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पोद्दार परिवार द्वारा भी श्री श्याम मंडल रांची के सभी आगंतुक सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। श्याम प्रभु की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्याम महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति :

मौके पर सुदर्शन चितगानियां, राजेश सारस्वत, जीतेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, अंकित मोदी, सर्वेश बागला, राजेश सारस्वत, विकास पाड़िया, बालकिशन परशुराम पुरिया, सीताराम शर्मा, शिवप्रसाद राजगड़िया, अशोक पोद्दार, पवन पोद्दार, कमल पोद्दार, सच्चिदानंद अग्रवाल, अभिषेक पोद्दार, अपूर्व पोद्दार, उज्जवल पोद्दार, दीपक सर्राफ, वीरेंद्र मित्तल, विमल बंका, संदीप कुमार पोद्दार, चांदमल पोद्दार, रामप्रकाश मोदी, सचिन पोद्दार, किशोर बंका, संजय मोदी, चंदन राजगढि़या, तरुण सर्राफ, सुधीर अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, कृष्णा ¨सह, शैलेश पोद्दार, शशांक बर्मन, अनिल गुप्ता, सचिन मित्तल, अनीता पोद्दार, शकुंतला राजगढि़या, डॉ. राज मित्तल, ममता बंका, मंजुला केडिया, मीना बंका, अंजली सर्राफ, वर्षा पोद्दार, रखिया पोद्दार, प्रीति राजगड़िया, नेहा अग्रवाल, सत्यभामा पोद्दार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी