रात-दिन चल रहा अभियान, लगाया जा रहा जुर्माना

जागरण संवाददाता लोहरदगा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन नहीं करनेवालों पर जुर्माना लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:06 PM (IST)
रात-दिन चल रहा अभियान, लगाया जा रहा जुर्माना
रात-दिन चल रहा अभियान, लगाया जा रहा जुर्माना

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी अब सख्त हो चुके हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालयों में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। रात 8:00 बजते ही सड़कें वीरान हो जा रही हैं। दिन हो या रात हर समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अभियान चलाते हुए सरकार के निर्देशों के अनुपालन में लगे हुए हैं। जिले में अब तक 32 हजार रुपये से ज्यादा की राशि जुर्माना के रूप में वूसली जा चुकी है। जिसमें विगत दो-तीन दिनों के भीतर आठ हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया है। जो लोग मास्क पहनकर नहीं चल रहे हैं, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और दुकान में अनावश्यक भीड़ लगा रहे हैं, उन लोगों को जुर्माना लगाया जा रहा है। रात 8:00 बजे के बाद किसी भी प्रतिष्ठान को खोलने की अनुमति नहीं है। अनुमंडल पदाधिकारी अरविद कुमार लाल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, सिटी मैनेजर विजय कुमार, नगर परिषद के प्रधान सहायक संजय कुमार आदि के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना से बचाव को लेकर अनाउंसमेंट के माध्यम से भी लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद लोगों में जागरूकता नजर नहीं आ रही है। कार व मोटरसाइकिल में चलने वाले लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। हाल ऐसा है की दुकानों में निर्धारित संख्या से काफी अधिक भीड़ भाड़ नजर आ रही है। हाट-बाजारों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। अस्पताल तक में लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि चाहे कोई भी हो लापरवाह लोगों पर जुर्माना लगाया जाए। प्रशासनिक निर्देश के आलोक में लगातार लोगों को जुर्माना लगाते हुए चेतावनी भी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी