विश्व में आदिवासियों की धर्म व संस्कृति सर्वोपरि : केपी प्रधान

लोहरदगा में धर्म सम्मेलन का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 09:09 PM (IST)
विश्व में आदिवासियों की धर्म व संस्कृति सर्वोपरि : केपी प्रधान
विश्व में आदिवासियों की धर्म व संस्कृति सर्वोपरि : केपी प्रधान

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा द्वारा शुक्रवार को बीएस कालेज मैदान में राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, झखरा कुंबा में प्रार्थना के उपरांत शोभा यात्रा निकाली गई। जो बलदेव साहू महाविद्यालय स्थित सभा स्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।

गोंडी धर्माचार्य केपी प्रधान ने कहा कि विश्व में आदिवासियों की धर्म व संस्कृति सर्वोपरि है। हमें अपने धर्म व संस्कृति को बचाते हुए इस पर गर्व करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासियों को चाहिए की वे प्रकृति के अनुरूप चलें और उसकी रक्षा के प्रति कृतसंकल्पित रहें। राष्ट्रीय सरना धर्मगुरू जयपाल उरांव ने प्रकृति धर्म पर विस्तार पूर्वक जानकार दी। एतवा उरांव ने समाज की बुराईयों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रवीण उरांव ने आदिवासियों के शिक्षा और व्यापार पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा व व्यापार को सु²ढ़ करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी