जिले में बनेगा रिजॉर्ट, सैलानियों को मिलेगा लाभ : नीतीश कुमार

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) झारखंड सरकार के पर्यटन निदेशालय के निदेशक नीतीश कुमार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:46 PM (IST)
जिले में बनेगा रिजॉर्ट, सैलानियों को मिलेगा लाभ : नीतीश कुमार
जिले में बनेगा रिजॉर्ट, सैलानियों को मिलेगा लाभ : नीतीश कुमार

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : झारखंड सरकार के पर्यटन निदेशालय के निदेशक नीतीश कुमार बुधवार को लोहरदगा पहुंचे। यहां पर पर्यटन निदेशक ने सबसे पहले लोहरदगा-सेन्हा प्रखंड के सीमांत बक्शीडीपा में प्रस्तावित रिजॉर्ट के लिए चयनित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस रिजॉर्ट की उपयोगिता से संबंधित बिदुओं का अवलोकन किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि लोहरदगा के बक्शीडीपा में रिजॉर्ट बनेगा। प्रस्तावित रिजॉर्ट में सैलानियों को ठहरने के कमरे, कांफ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया, स्वीमिग पुल, कैंटीन, पार्क समेत अन्य सुविधाएं मौजूद होंगी। उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट के निर्माण कार्य पूरा होने से सैलानियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल पर सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जिले के अन्य पर्यटन स्थल की जानकारी लेने के साथ-साथ पेयजल एवं सुरक्षा की भी जानकारी ली। पर्यटन निदेशक के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने स्थानीय लोगों से प्रस्तावित रिजॉर्ट के संबंध में जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि लोहरदगा के रास्ते नेतरहाट जाने वाले सैलानियों के लिए रास्ते में एक रिजॉर्ट की आवश्यकता को देखते हुए इसका प्रस्ताव कुछ दिनों पूर्व पर्यटन विभाग को भेजा गया था। मौके पर निदेशक, पर्यटन निदेशालय द्वारा वन प्रमंडल लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित जंगल का भी भ्रमण किया। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविद कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह पर्यटन के नोडल पदाधिकारी नारायण राम, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता अभय कुमार, सेन्हा के अंचलाधिकारी विजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। नमोदाग, 27 नंबर रेलवे पुल पर्यटन स्थल का भ्रमण

पर्यटन निदेशालय, झारखंड रांची के निदेशक नीतीश कुमार ने नामोदाग, 27 नंबर रेलवे पुल पर्यटन स्थल का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त पर्यटन स्थल में पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन, लोहरदगा की ओर से उपलब्ध कराए गए सुविधाओं की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी